क्या है 'सैलरी कैलकुलेटर' वॉट्सऐप स्कैम?
8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच 'सैलरी कैलकुलेटर' नामक स्कैम सामने आया है। इसके ज़रिए सरकारी कर्मचारियों को अपडेटेड सैलरी कैलकुलेट करने का लालच देकर फंसाया जाता है। पीड़ितों को वॉट्सऐप पर रिवाइज़्ड सैलरी देखने का मेसेज मिलता है। इसके साथ एक अटैचमेंट होता है जिसे डाउनलोड करने पर साइबर अपराधियों को डिवाइस का रिमोट एक्सेस मिल जाता है।
read more at Times Now नवभारत


