Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 मिनट देर से पहुंचने पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नामांकन दाखिल करने से चूके

short by ऋषि राज / on Tuesday, 29 October, 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी के नागपुर से उम्मीदवार व पूर्व मंत्री अनीस अहमद 2 मिनट की देरी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे जिससे वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। दरअसल, मंगलवार (29-अक्टूबर) दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की समयसीमा थी। अहमद की ओर से उनके वकील नामांकन दाखिल कराने की तैयारी में थे।