Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े केस में आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 18 March, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में सोमवार को उसके सामने पेश नहीं होंगे। 'आप' ने कहा, "जब कोर्ट से केजरीवाल को (शराब नीति केस के समन से जुड़े मुकदमे में) ज़मानत मिल गई है तो ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है? ईडी के समन गैर-कानूनी हैं।"