यूपी के आगरा में भरभराकर गिरी पुलिस चौकी की छत, दारोगा व 2 फरियादी हुए घायल
आगरा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार शाम को एक पुलिस चौकी की छत अचानक भरभराकर गिर गई जिसकी चपेट में आने से एक दारोगा और 2 फरियादी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। बकौल रिपोर्ट्स, चौकी की छत काफी जर्जर हो चुकी थी।
read more at ABP न्यूज़


