विवाद के बीच मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई 33% की गिरावट: रिपोर्ट
'अधाधू' की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 33% की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 4-मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटक मालदीव गए जबकि इस साल 2-मार्च तक 27,224 भारतीय मालदीव पहुंचे। मालदीव के नेताओं की टिप्पणियों के बाद दोनों देशों में विवाद शुरू हुआ था।
read more at ANI


