Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन ऐक्टर्स ने अब तक पान मसाला का विज्ञापन करने से किया है इनकार?

short by अपर्णा / on Tuesday, 22 October, 2024
अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में पान मसाला का ₹10 करोड़ का ऐड ठुकरा दिया है। इसी साल अभिनेता आर.माधवन ने पान मसाला का विज्ञापन करने से इनकार किया था। वहीं, कार्तिक आर्यन ने बताया था कि उन्होंने पान मसाला का ऐड रिजेक्ट किया है। अल्लू अर्जुन व यश जैसे स्टार्स भी पान मसाला का विज्ञापन ठुकरा चुके हैं।
read more at Hindustan Times