Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले 700 लोग हिरासत में लिए गए: महबूबा मुफ्ती

short by तान्या झा / on Sunday, 24 October 2021
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर केंद्र की आलोचना की है। बकौल मुफ्ती, "उनके दौरे से पहले 700 नागरिकों को हिरासत में लेकर लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।" उन्होंने कहा, "हालात सामान्य दिखाने की कलाबाज़ी के बीच वास्तविकता को नकारा गया है।"