मैंने ₹28 लाख में कार नंबर खरीदा था, बीमार पड़ने के बाद अपनी सभी कार बेच दी थीं: हनी सिंह
सिंगर हनी सिंह ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है, "बीमार पड़ने के बाद मैंने अपनी सभी कार बेच दी थीं।" उन्होंने कहा, "मेरे पास ऑडी आर8 भी थी और मैंने ₹28 लाख में महाराष्ट्र से R8 नंबर खरीदा था...(बीमारी के दौरान) गाड़ी नहीं चला सकता था...उसके बाद से गाड़ी चलाने का शौक खत्म हो गया...अब मैं गाड़ी ही नहीं चलाता।"


