Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों की ताज़ा सूची हुई जारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 18 April, 2024
ब्रिटिश कंसल्टेंसी फर्म स्काईट्रैक्स ने 2024 के दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों की सूची जारी की है। 12 बार दुनिया का शीर्ष हवाईअड्डा रहे सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे को पछाड़कर कतर का हमाद हवाईअड्डा (दोहा) शीर्ष पर पहुंच गया है। सिंगापुर का चांगी हवाईअड्डा दूसरे, सिओल (दक्षिण कोरिया) का हवाईअड्डा तीसरे और टोक्यो (जापान) का हवाईअड्डा चौथे स्थान पर है।
read more at Skytrax