Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में आचार संहिता लगने के 10 दिन में रिकॉर्ड ₹143 करोड़ की अवैध सामग्री हुई ज़ब्त

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 20 October, 2023
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक, राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता के लागू होने के 10-दिन के भीतर ₹143 करोड़ की शराब, नकदी व अन्य अवैध सामग्री ज़ब्त हुई है जो एक रिकॉर्ड है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 65 दिन की आचार संहिता में ₹70 करोड़ की अवैध सामग्री ज़ब्त हुई थी।