राहुल ने उनकी दाढ़ी ट्रिम करने वाले यूपी के नाई को भेजे हेयर कटिंग चेयर समेत अन्य तोहफे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली (यूपी) के मिथुन नामक नाई को तोहफे में 2 हेयर कटिंग चेयर, एक शैंपू चेयर और एक इनवर्टर की बैटरी भेजी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान मई में राहुल ने मिथुन के सैलून में दाढ़ी ट्रिम कराई थी। बकौल मिथुन, राहुल के आने के बाद से उनका सैलून अच्छा चल रहा है।
read more at जनसत्ता


