जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल (कुलगाम) से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित 23 राउंड के साथ 303 राइफल, 31 राउंड के साथ एक पिस्तौल, एक हथगोला आदि बरामद किया गया है। पुलवामा में सेना का ऑपरेशन जारी है।
read more at भाषा


