फूड व्लॉगर 'चटोरी रजनी' के 16 वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
'चटोरी रजनी' नाम से मशहूर फूड व्लॉगर रजनी जैन के इकलौते बेटे तरण जैन की 17 फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, 16 वर्षीय तरण के ट्यूशन से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। रजनी ने तरण के पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई कमेंट्स किए हैं। एक पोस्ट पर उन्होंने लिखा, "कहां गया तू राजा।"
read more at हिन्दुस्तान


