इंटरनैशनल क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली पहली महिला स्पिनर बनीं वेस्टइंडीज़ की अनीसा
वेस्टइंडीज़ की स्पिनर अनीसा मोहम्मद महिला इंटरनैशनल क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली पहली स्पिन गेंदबाज़ बन गई हैं। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज़ की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट हासिल किए हैं। वह झूलन गोस्वामी, कैथरीन ब्रंट और एलिस पैरी के बाद 300 विकेट हासिल करने वाली चौथी गेंदबाज़ बन गई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


