Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फील्डिंग के दौरान स्टैंड्स में बैठी अपनी बहन से बात करते दिखे दीपक चाहर

short by रौनक राज / on Thursday, 18 November 2021
भारत-न्यूज़ीलैंड टी20I के दौरान फील्डिंग करते हुए स्टैंड्स में बैठी अपनी बहन मालती से बात करते हुए पेसर दीपक चाहर का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मालती को 'दीपक, दीपक' चिल्लाते हुए सुना जा सकता है जिसके बाद दीपक उनसे बात करते दिखे। मालती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा फैन मोमेंट...हमेशा से यह करना चाहती थी।"
read more at Sportskeeda