Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना में बीआरएस विधायक ने लाइव डिबेट शो के दौरान पकड़ा बीजेपी उम्मीदवार का गला

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 26 October, 2023
तेलंगाना में बीआरएस विधायक केपी विवेकानंद व कुना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार श्रीशैलम गौड़ के बीच लाइव डिबेट शो के दौरान हाथापाई हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। विवेकानंद वीडियो में श्रीशैलम का गला पकड़ते दिख रहे हैं। बकौल केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, विवेकानंद श्रीशैलम द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए इसलिए ऐसा किया।