अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के 2 सदस्य बिहार से किए गए गिरफ्तार, ₹60 करोड़ के ड्रग्स ज़ब्त
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर उसके दो प्रमुख सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से 10-किलोग्राम हेरोइन और 10-किलोग्राम अफीम बरामद हुई जिसकी कीमत ₹60 करोड़+ है। बकौल पुलिस, ये आरोपी दिल्ली एनसीआर व अन्य राज्यों में 3-वर्षों से ड्रग्स सप्लाई करने में लिप्त थे।
read more at हिन्दुस्तान


