उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों के परिवारों को कपड़े और बैग तैयार रखने का मिला निर्देश
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के परिवारों को उनके कपड़े व बैग तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सुरंग से रेस्क्यू कर मज़दूरों को बाहर निकालने के बाद उन्हें चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 52 मीटर तक मैनुअल ड्रिलिंग की जा चुकी है।
read more at Times Now नवभारत


