ज़हीर ने सोनाक्षी संग डेटिंग के दौरान की फोटो की शेयर, लिखा- जानता था यह हमेशा के लिए है
ऐक्टर ज़हीर इक़बाल ने ऐक्ट्रेस व पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ डेटिंग के दौरान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "यह दिन, यह पल, यह एहसास। मैं जानता था यह हमेशा के लिए है।" इसपर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरी जान!! एक-दूसरे के लिए हमारा गीत कभी नहीं रुकना चाहिए।"
read more at Hindustan Times


