Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने आइसक्रीम व्यवसाय को अलग करने का लिया फैसला

short by तृप्ति भण्डारी / on Thursday, 24 October, 2024
एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने कंपनी के टर्नओवर में 3 फीसदी का योगदान देने वाले अपने आईसक्रीम व्यवसाय को अलग करने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स की कमिटी की सिफारिशों के आधार पर कंपनी ने यह फैसला लिया और इस रणनीतिक पुनर्गठन से उसे अपने कोर बिज़नेस पर फोकस करने में मदद मिलेगी।