यह प्राकृतिक मौत नहीं थी: पत्नी श्रीदेवी के निधन को लेकर बोनी कपूर
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बताया है कि उनकी पत्नी श्रीदेवी का निधन प्राकृतिक कारणों से नहीं हुआ था। उन्होंने 'द न्यू इंडियन' से कहा, "मैंने इसके बारे में ना बताने का फैसला किया क्योंकि मैं जांच के दौरान इस पर तकरीबन 24/48 घंटे बोल चुका था।" श्रीदेवी का निधन दुबई में बाथ टब में डूबने से 2018 में हुआ था।


