तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को बताया बीजेपी का एजेंट, उन्होंने दी प्रतिक्रिया
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बताया है। इस पर पप्पू ने कहा कि तेजस्वी बीजेपी से डरते हैं और कई मामलों में अभियुक्त होने के कारण उन्हें सीबीआई, ईडी का डर है। बकौल पप्पू, तेजस्वी को बीजेपी से लड़ना चाहिए।
read more at ABP न्यूज़


