व्हीलचेयर पर आई महिला को प्रवेश न देने के बाद गुरुग्राम के पब ने जारी किया माफीनामा
स्टाफ द्वारा विकलांग महिला को प्रवेश न देने के बाद गुरुग्राम के रास्ता पब के मैनेजमेंट ने माफी मांगी है। बकौल पब, उन्होंने महिला से निजी तौर पर माफी मांगी है और वे सभी के साथ समान बर्ताव के पक्षधर हैं। दरअसल, व्हीलचेयर पर आई महिला को 'कस्टमर डिस्टर्ब हो जाएंगे' बोलकर पब में प्रवेश नहीं दिया गया था।


