Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की: 'आप' कार्यालय पर छापेमारी के दावे पर अहमदाबाद पुलिस

short by खुशी / on Monday, 12 September 2022
गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर रविवार को छापेमारी किए जाने के 'आप' के दावे का खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कोई छापेमारी नहीं की गई। दरअसल, 'आप' ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दावा किया था कि पुलिस ने उनके अहमदाबाद स्थित कार्यालय पर छापेमारी की है।
read more at Twitter