तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की हुई मौत व 12 झुलसे
तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि घटना में अन्य 12 लोग झुलस गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट किस वजह से हुआ है फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
read more at X (Formerly twitter)


