इस साल 3 मई से अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चार धाम यात्रा: मंदिर समिति
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया है कि इस साल 3-मई को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 19-लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा की है। मंदिर समिति के अनुसार, 8 मई से 11 जून की शाम तक 6,57,547 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे जबकि 6 मई से 11 जून की शाम तक 6,33,548 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे।
read more at Times Now नवभारत


