Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने घर में साड़ी-ब्लाउज़ पहने बैठा था हिस्ट्रीशीटर, राजस्थान पुलिस ने घूंघट उठाते ही दबोचा

short by खुशी / on Thursday, 19 June, 2025
जोधपुर (राजस्थान) पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत 27 आपराधिक मामलों में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर को उसके घर से महिला के वेश में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साड़ी-ब्लाउज़, मंगलसूत्र और अंगूठियां पहने हिस्ट्रीशीटर खिड़की पर खड़ा था और पास में बियर की बोतल व सिगरेट के टुकड़े पड़े थे। बकौल पुलिस, घूंघट उठाकर देखने पर वह हिस्ट्रीशीटर निकला।