बहुत सारी गलतियां हैं, पहले याचिका ठीक करें: सोमनाथ भारती की याचिका पर दिल्ली HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाली 'आप' नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान न्यायमूर्ति पीएस अरोड़ा ने कहा, "याचिका में बहुत सारी गलतियां हैं। पहले उसे ठीक करें और एक संशोधित याचिका दायर करें।" मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।
read more at भाषा


