मुझे मारने के लिए जुटाए गए ₹1 करोड़, सीएम से बताया लेकिन नहीं हुई कार्रवाई: यूपी में विधायक
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की कैंपियरगंज से बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें मारने के लिए ₹1 करोड़ जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।" सिंह ने मामले में अधिकारियों की संलिप्तता के भी आरोप लगाए।
read more at ABP न्यूज़


