Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होते हैं महाकुंभ से जुड़े अखाड़े और क्या है इनका इतिहास?

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 19 January, 2025
महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले साधु-संतों के समूह को अखाड़ा कहा जाता है। अखाड़ों को हिंदू धर्म और संस्कृति के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में देखा जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, इसकी शुरुआत आदि शंकराचार्य ने की थी और साधु-संतों के संगठनों को 'अखाड़ा' नाम दिया। अखाड़ों से संबंधित साधु-संत शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत होते हैं।