राजस्थान बीजेपी से वसुंधरा की नाराज़गी की खबर के बीच गहलोत के साथ उनकी तस्वीर हुई वायरल
राजस्थान बीजेपी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नाराज़गी की खबर के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में राजे, गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एकसाथ नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, यह तस्वीर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के उद्घाटन समारोह की है।
read more at हिन्दुस्तान


