Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में तापमान में आई गिरावट, अगले 2 दिनों के लिए 16 ज़िलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 11 December, 2024
पहाड़ों पर चल रहीं बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों व ज़िलों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भोपाल, उज्जैन, सागर, सीहोर, दमोह, विदिशा समेत 16 ज़िलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंडी हवा सक्रिय है।