कटरीना व विक्की कौशल का विमान के इकोनॉमी क्लास में सफर करने का वीडियो आया सामने
कटरीना कैफ और विक्की कौशल का विमान के इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में कटरीना व विक्की टोपी और सनग्लास पहने दिख रहे हैं। एक फैन ने इकोनॉमी क्लास में सफर करने के लिए उन्हें 'डाउन टू अर्थ' बताया जबकि कुछ प्रशंसकों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वालों की आलोचना की है।


