आज का भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा: खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगा उतारने को लेकर जयशंकर
लंदन (यूके) स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत से खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगा उतारे जाने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कर्नाटक में कहा कि आज का भारत अपने राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतारे जाने को स्वीकार नहीं करेगा। जयशंकर ने कहा, "जब ऐसा हुआ तो हमारे उच्चायुक्त ने इमारत पर उससे भी बड़ा तिरंगा लगा दिया।"
read more at ABP न्यूज़


