विंबलडन 2024 में पुरुष एकल के पहले दौर से बाहर हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल
विंबलडन 2024 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पुरुष एकल के पहले दौर में सर्बिया के मियोमिर कित्समानोविच से हारकर बाहर हो गए हैं। सुमित 2 घंटे 48 मिनट तक चले इस गेम में कित्समानोविच से 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार गए। गौरतलब है कि सुमित ने पिछले महीने ही पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए क्वॉलिफाई किया था।
read more at इंडिया टीवी


