Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी सेना में शामिल 18 में से 16 भारतीय हुए लापता, रूस ने भारत सरकार को दी जानकारी

short by रघुवर झा / on Saturday, 29 March, 2025
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय शामिल हैं और रूस ने इनमें से 16 के लापता होने की सूचना दी है। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि रूसी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि रूसी सशस्त्र बलों में शामिल भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।