बिहार के रोहतास में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डिब्बे, परिचालन हुआ बाधित
रोहतास (बिहार) में बुधवार रात पहलेजा व करवंदिया रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के 13-डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी डीडीयू से गया की ओर जा रही थी। घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से मालगाड़ी के डिब्बे हटाकर परिचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at ABP न्यूज़


