बिहार में 7वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र में कश्मीर को बताया गया 'देश', बीजेपी ने किया शेयर
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किशनगंज में 7वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र शेयर कर उसमें कश्मीर को 'देश' बताए जाने की आलोचना की है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार किए गए प्रश्नपत्र में 'निम्नलिखित देशों के लोगों को क्या कहते हैं?' प्रश्न में चौथे नंबर पर कश्मीर लिखा है। एक स्कूल के हेडमास्टर ने इसे 'मानवीय गलती' बताया।
read more at News18 हिंदी


