मेरे लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया: बीजेपी छोड़ने की खबरों का खंडन कर यूपी के विधायक
भदोही (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस्तीफे को लेकर लेटर पैड की एक तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "मेरे लेटर पैड का दुरुपयोग कर साज़िश के तहत वायरल किया गया...मैं एफआईआर दर्ज करवाऊंगा।" त्रिपाठी ने आगे कहा, "मेरा तन, मन व जीवन बीजेपी को समर्पित है।"
read more at The Quint


