Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी हुई तो जाएंगे SC: फारूक अब्दुल्ला

short by रघुवर झा / on Saturday, 21 June, 2025
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में अत्यधिक देरी हुई तो उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी। उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जब राज्य का दर्जा बहाल होगा तो हमें सभी अधिकार मिलेंगे।"
read more at भाषा