यूपी के सीएम योगी के कार्यालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, कुछ देर बाद रीस्टोर किया गया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया और कुछ देर बाद उसे रीस्टोर कर लिया गया। इस दौरान 40 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट से हैकर्स ने सौ से ज़्यादा ट्वीट किए और मुख्यमंत्री योगी की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर एक कार्टून की तस्वीर लगा दी।
read more at ABP न्यूज़


