Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिच बहुत स्पिन ले रही थी, मैच का पासा किसी भी तरफ पलट सकता था: श्रीलंका से हार पर नायर

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 5 August, 2024
भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका से मिली हार पर कहा है, "पिच बहुत स्पिन ले रही थी और ऐसे में मैच का पासा किसी भी तरफ पलट सकता था।" उन्होंने कहा, "पहले मैच पर गौर करें...तो नई गेंद से रन बनाना थोड़ा आसान था...गेंद के पुरानी होने पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं थी।"
read more at भाषा