बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना करने का उन पर क्या असर पड़ता है?
साइकोथेरेपिस्ट डेलना राजेश ने बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना करने के नुकसान बताए हैं। उन्होंने कहा, "इससे बच्चा धीरे-धीरे अपनी अहमियत खोने लगता है...वह उपेक्षित महसूस करता है और अपराध बोध घर कर जाता है।" बकौल डेलना, बच्चों को लगता है कि उन्हें उस तरह से प्यार नहीं किया जाता जैसे दूसरे उसके भाई-बहन को किया जाता है।


