एमपी के इंदौर में एक दिन में लगाए गए 11 लाख से अधिक पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर (मध्य प्रदेश) में रविवार को 12 घंटे में 11 लाख से अधिक पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इंदौर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को इसका अवॉर्ड दिया और इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी पौधारोपण किया।
read more at Moneycontrol हिंदी


