Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कठुआ में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान भीड़ के हमले में 5 पुलिसकर्मी हुए घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 29 June, 2024
कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के कथित हमले में कम-से-कम 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के नागरी इलाके में अवैध रूप से निर्मित एक उपासना स्थल को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया था और लोगों का एक समूह इसका विरोध कर रहा था।
read more at भाषा