Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पूर्व विधायक की पत्नी का मंगलसूत्र लूटकर भागे बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 11 July, 2024
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में मॉर्निंग वॉक पर निकली पूर्व बीजेपी विधायक करण सिंह पटेल की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों द्वारा मंगलसूत्र लूटे जाने का मामला सामने आया है। लूट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।