Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में चौकीदार का बेटा बना सब-इंस्पेक्टर, ऑनलाइन पढ़ाई कर पास की परीक्षा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 13 July, 2024
कटिहार के खगेश कुमार नामक युवक ने दूसरे प्रयास में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पास की है। खगेश के पिता वर्तमान में फलका थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। स्नातक तक पढ़ाई कर चुके खगेश ने घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।