30 सेकंड में वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, मॉक ड्रिल के नाम पर ऑपरेशन को दिया अंज़ाम
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मियों को मॉक ड्रिल का बहाना बताकर बुलाया गया। सुबह संकेत मिलते ही 30 सेकंड में मंच घेरकर वांगचुक को स्ट्रेचर पर ऐम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। इलाके में जैमर भी लगाया गया और कार्रवाई पूरी होने तक गोपनीयता रखी गई।
read more at हिन्दुस्तान


