कोटा में JEE की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में मंगलवार रात 19-वर्षीय एक छात्र ने कथित रूप से अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र कोटा में एक कोचिंग सेंटर में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। 2025 में कोटा में छात्रों की खुदकुशी का यह पहला मामला है और फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चला है।
read more at हिन्दुस्तान


