कौन हैं रैपर बादशाह की पूर्व पत्नी जैस्मीन मसीह?
रैपर बादशाह ने 2020 में अपनी पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक ले लिया था। मूल रूप से जालंधर (पंजाब) की रहने वालीं जैस्मीन उनकी (कपल) बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बादशाह और जैस्मिन एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे और कुछ महीनों की डेटिंग के बाद 2012 में ईसाई रीति-रिवाज़ से शादी की थी।


